17/05/2026
1000964296.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर – सरगुजा में पड़ रही कड़ाके की ठंड में EOW ने तड़के 4 बजे कुछ साहबों के यहां ठंडी में गर्मी का एहसास दिलाने वाला कार्य किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज अंबिकापुर में EOW ने राजस्व विभाग के 4 साहबों के यहां छापा मार दिया इन माननीय साहब पर यह आरोप लगा है कि इनके द्वारा वर्ष 2024 में RI भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करवा दिया गया जिसके लगातार शिकायत एवं गूंज विधानसा तक में उठी अब इसी क्रम में अंबिकापुर के इन माननीय साहबों के यहां छापा पड़ा है ।

जिसमें  महुवापारा निवासी गौरी शंकर, फूंडूडीहारी निवासी नरेश मौर्य, बौरिपारा निवासी धर्मलाल लकड़ा, कोणार्क सिटी निवासी अभिषेक सिंह के यहां छापा पड़ा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिम को छापामार कार्रवाई में कई मुख्य दस्तावेज प्राप्त हुए है जिससे यह दावा किया जा रहा है कि इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम आने बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *