सरगुजा समय अंबिकापुर :- आज 15 अगस्त ड्राई डे के दिन संभागीय आबकारी उड़नदस्ता एवं जिला आबकारी सरगुजा की टीम साथ में अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम हेतु गश्त कर रही थी।
तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बाबूपारा में आनंद सोनी नामक व्यक्ति अपने ऑटो से घूम घूमकर शराब की बिक्री कर रहा है और अपने किराए के कमरे में काफी शराब डंप करके रखा है मुखबिर की सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता एवं जिला आबकारी की टीम बाबू पारा में आनंद सोनी के किराए के मकान में दबिश देती है टीम जैसे ही वहाँ पहुँचती है तो आनंद सोनी अपने ऑटो से कहीं जाने की तैयारी में था तभी उसे पकड़ा गया।
उसके ऑटो से एक पिट्ठू बैग में 07 नग 8 पीएम व्हिस्की बरामद की गई तथा उसे लेकर उसके किराए के मकान जाने पर मकान में रखे फ्रिज से 12 नग सिंबा बियर एवं 6 नग गॉड फादर बियर बरामद की गई तथा कमरे से 13 नग 8 पीएम विस्की तथा 16 नग सिंबा केन बियर बरामद किया गया।
कुल 27.2 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं माल्ट बरामद कर वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर जब्त कर कब्जे आबकारी लिया गया। आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक ऑटो तथा जिस फ्रिज से
बियर बरामद की गई थी उसे भी जब्त किया गया।
आरोपी आनंद सोनी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली सिंह मार्कण्डेय एवं एल. के. गायकवाड़ के निर्देशन पर तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू द्वारा की गई।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी, आकाश साहू, राहुल भगत, अनिल गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सरिता साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
