12/05/2026
1001366367.jpg

पीएचई विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोप निराधार, शिकायतकर्ता ने लिखित में मांगी माफी

सरगुजा समय अम्बिकापुर 31 मार्च 2026/:-  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), खण्ड अम्बिकापुर से संबंधित एक प्रकरण में आज महत्वपूर्ण स्थिति स्पष्ट हुई है।

शिकायतकर्ता रजनीकांत ने कलेक्टर कार्यालय, सरगुजा में उपस्थित होकर अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने पूर्व में दिए गए आवेदन एवं मीडिया के माध्यम से प्रसारित जानकारी को लेकर अपनी त्रुटि स्वीकार की है।

रजनीकांत ने अपने लिखित निवेदन में स्पष्ट किया है कि वे विभाग में ठेकेदार के रूप में अनुबंधित नहीं हैं तथा बहकावे में आकर उन्होंने विभाग के विरुद्ध गलत आवेदन प्रस्तुत किया एवं मीडिया में भ्रामक जानकारी दी। उन्होंने उक्त कृत्य के लिए क्षमा याचना करते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन भी दिया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। इस प्रकार की भ्रामक जानकारी से विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था, जिसे अब स्वयं शिकायतकर्ता द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अम्बिकापुर द्वारा आमजन एवं मीडिया से अपील की गई है कि इस संबंध में सत्य तथ्यों का ही प्रकाशन-प्रसारण किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *