18/05/2026
IMG-20260401-WA0283

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
:- आरोपी द्वारा मेडिकल दुकान की आड़ मे स्विफ्ट कार मे नारकोटिक्स औषधियों को रखकर अवैध व्यापार कर कारित की जा रही थी घटना।
:- आरोपी के कब्जे के स्विफ्ट कार से 95 नग नारकोटिक्स युक्त कफ सिरफ एवं खाली नार्कोटिक्स दवाओ के रैपर व सीसी किया गया जप्त।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार कुल कीमती मशरुका लगभग 07 लाख रुपये किया गया जप्त।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/03/26 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर का संचालक संदीप कुमार चौहान अपने मेडिकल स्टोर से नशे का इंजेक्शन व सीरप बिक्री करता है। जिस सम्बन्ध मे अनावेदक को पुलिस टीम द्वारा तलब कर पुछताछ किया गया जो अनावेदक द्वारा अपना नाम संदीप कुमार चौहान आत्मज शरन साय उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जामढोढी पोस्ट जामपानी थाना मैनपाट हा०मु० राजेन्द्र नगर बिजली ऑफिस के पास थाना गांधीनगर का होना बताया, एवं अपने भाई के साथ मिलकर सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर का संचालन फुन्दुरडिहारी में करना बताया। जो दिनांक 30/03/26 को शाम को एजेंसी से अपने कार क्रमांक सीजी 13 युजी 9338 में 100 पीस कॉफर सी नामक कोडिन कफ सिरफ खरीदकर लेकर आना तथा उसमें से 05 पीस बेचना और बाकी का कफ सिरप अपने कार में रखना बताया। पूर्व में भी कई बार नशीला कफ सिरफ व इंजेक्शन का सेवन करना भी बताया है।



पुलिस टीम द्वारा अनावेदक संदीप कुमार चौहान को साथ लेकर सिद्धी विनायक मेडिकल दुकान फुन्दुरडिहारी पहुंच कर गवाहो की उपस्थिति मे अग्रिम कार्यवाही किया गया, जो सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर के बगल में रोड पर खड़ी किये कार क्रमांक सीजी 13 युजी 9338 की डिक्की में रखे गए एक कार्टून डिब्बा में भरा coffar-C कोडिन फास्फेट एण्ड ट्राईपोलिडिन हाईड्रोक्लोराईड सिरप 100 एमएल कुल 95 नग एवं इसके अतिरिक्त खाली नार्कोटिक्स दवाओ के रैपर व सीसी मौक़े से बरामद किये गए, जिससे इस बात की पुष्टि होती है ली अनावेदक दवा दुकान के आड़ में नार्कोटिक्स औषधियों का अवैध व्यापार करता है।


आरोपी द्वारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करने का सबुत पाये जाने से मौक़े से बरामद माल (01) coffar-C कोडिन फास्फेट एण्ड ट्राईपोलिडिन हाईड्रोक्लोराईड सिरप 100 एमएल की प्लास्टिक सीसी सील बंद अवस्था में कुल 95 नग (02) Alprazolam tablet i.p 0.5 mg alprafit 0.5 का खाली कागज का रैपर 03 नग (03) coffar-C कोडिन फास्फेट एण्ड ट्राईपोलिडिन हाईड्रोक्लोराईड सिरप 100 एमएल के 02 नग खाली सीसी (04) Avil pheniramine maleate injection 10 ml का 02 नग खाली वॉयल (05) घटना में प्रयुक्त कार स्वीफ्ट वी एक्स आई सीजी 13 यूजी 9338 कुल कीमती मशरुका लगभग 07 लाख रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे मामले मे अपराध क्रमांक 170/26 धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर मामले मे आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, विकास सिंह, अमृत सिंह, रमन मण्डल, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *