सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपियों के कब्जे से चोरी गई तीन मोटर साइकिल वाहन कुल कीमती मशरुका लगभग 1.5 लाख रुपये किया गया जप्त।
एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर थानों में पंजीबद्व प्रकरणों के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी कार्यवाही लगातार पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मणीपुर पुलिस के द्वारा मोटर साइकिल चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार एवं उनके कब्जे से तीन चोरी गई मोटर साइकिल वाहन जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थी बृजलाल पैंकरा पिता दुर्बल पैंकरा निवासी असोला थाना कोतवाली जिला सरगुजा के द्वारा दिनांक 31/10/2025 को थाना मणीपुर उपस्थित होकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 30/10/2025 को शाम करीब 05ः00 बजे अपने मोटर साईकिल सीडी डिलक्स वाहन क्रमांक सीजी 15 सीके 6337 को लेकर जिला अस्पताल अम्बिकापुर ईलाजरत अपने भाई के लिए खाना पहुंचाने गया था, तथा मोटर साइकिल को अस्पताल के स्टैण्ड में खड़ा किया था।
करीब 05ः45 बजे जब वह वापस आया तो देखा कि मोटर साइकिल खडे़ स्थान पर नहीं है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्व अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 303(3),111(1) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण पंजीबद्व उपरांत अज्ञात आरोपी का पता-तलाश लगातार की जा रही थी। दौरान विवेचना मुखबीर की सूचना के आधार पर पूर्व मोटर साईकिल चोरी के आरोपी सद्दाम हुसैन पिता सहादत हुसैन उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बकना थाना लुण्ड्रा एवं राम बहादुर दास उर्फ बहादुर पिता देवप्रसाद दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम डंडगांव थाना लुण्ड्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जो अपने कथन में बताये कि सद्दाम हुसैन, राम बहादुर और दीपक प्रजापति पिछले कई सालों से साथ मिलकर मोटर साइकिल चोरी करने का काम करते आ रहे हैं।
चोरी वाहन को तीनों मिलकर चोरी कर बिक्री करते थे, और पैसे को आपस में बांट लेते थे। पिछले साल अक्टूबर माह में तीनों मिलकर जिला अस्पताल अम्बिकापुर से मोटर साईकिल एक हीरो होण्डा सीडी डिलक्स, माह फरवरी में चांदो बाजार थाना लखनपुर क्षेत्र से मोटर साईकिल स्प्लेण्डर, माह मार्च में बुधवारी बाजार अजिरमा से मोटर साइकिल होण्डा ड्रीम युगा, माह अप्रैल में बरडी गांव थाना धौरपुर क्षेत्र से एक हीरो एचएफ डिलक्स चोरी किये थे।
थाना लखनपुर से चोरी मोटर साईकिल स्प्लेण्डर को दीपक प्रजापति अपने पास रखा था, जिस मामले में आरोपी दीपक प्रजापति को पूर्व में चालान किया जा चुका है। शेष तीन मोटर साइकिल वाहन कुल कीमती मशरुका लगभग 1.5 लाख रुपये को आरोपी सद्दाम हुसैन और राम बहादुर के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया है।
प्रकरण में आरोपी सद्दाम हुसैन पिता सहादत हुसैन उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बकना थाना लुण्ड्रा एवं राम बहादुर दास उर्फ बहादुर पिता देवप्रसाद दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम डंडगांव थाना लुण्ड्रा के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आरोपीगण के कब्जे से जप्त मोटर साइकिल वाहन
02 नग एच एफ डिलक्स
01 नग होण्डा ड्रीम युगा
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सी0पी0 तिवारी, सउनि अनिल सिंह, अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगडे, आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येन्द्र दुबे, निरंजन बड़ा, रमाशंकर यादव, सैनिक दिनेश यादव,
साइबर सेल प्रभारी सउनि अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अशोक यादव,
थाना लखनपुर से प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आर. जगेश्वर बघेल
थाना गांधीनगर से सउनि विरेन्द्र कुजूर, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रहीं।

