सरगुजा समय अम्बिकापुर: सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने आदेश जारी कर निरीक्षक, उपनिरीक्षक (SI) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के कुल 11 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर तबादला कर दिया है।
थाना प्रभारियों में बड़ा बदलाव
जारी आदेश के तहत जिले के कई प्रमुख थानों की कमान नए प्रभारियों को सौंपी गई है:
निरीक्षक प्रदीप जायसवाल: थाना प्रभारी लुण्ड्रा से अब थाना प्रभारी सीतापुर बनाए गए हैं।
निरीक्षक असफाक अहमद: रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर से थाना प्रभारी लुण्ड्रा पदस्थ किए गए हैं।
निरीक्षक शशिकांत सिन्हा: थाना प्रभारी अम्बिकापुर से थाना प्रभारी गांधीनगर भेजे गए हैं।
निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव: रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उपनिरीक्षक (SI) अखिलेश सिंह: थाना प्रभारी सीतापुर से थाना प्रभारी अम्बिकापुर बनाए गए हैं।
इन्हें भेजा गया रक्षित केन्द्र (लाईन अटैच / पदस्थापना)
निरीक्षक राजेश खलखो (तत्कालीन थाना प्रभारी दरिमा) और निरीक्षक मनोज प्रजापति (तत्कालीन थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर) को प्रशासनिक दृष्टिकोण से रक्षित केन्द्र (पुलिस लाइन) अम्बिकापुर पदस्थ किया गया है।
ASI लिनुस को थाना उदयपुर से रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर भेजा गया है।
अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना
उपनिरीक्षक (SI) समरेन्द्र सिंह: रक्षित केन्द्र से थाना गांधीनगर पदस्थ।
सउनि (ASI) परशु राम: थाना लखनपुर से सम्बद्ध रीडर-2, पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बिकापुर।
सउनि (ASI) मनीष तिवारी: रक्षित केन्द्र से थाना लखनपुर पदस्थ किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी निर्देश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
