26/05/2026
1001501978.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:- 24 घंटे के भीतर आरोपी को कसाबेल जिला जशपुर से गिरफ्तार कर लूटा गया बन्दूक किया गया बरामद।
:-आपराधिक मामलो मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमोद कुमार एक्का निवासी ग्राम टेडापहाड पोस्ट कस्तुरा थाना दुलदुला जिला जशपुर हाल मुकाम प्रतापपुर नाका अंबिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा अंबिकापुर में सुरक्षा गार्ड का काम करता है कि दिनाक 08/02/26 को दोपहर करीब 1-00 बजे प्रार्थी अपने पुराने किराये के मकान नवापारा से नए किराये के रूम मे सामान शिफ्ट करने हेतु ऑटो मे घर का सामान लोड कर अपने परिवार के लोगो को साथ मे भेज दिया।

ऑटो मे जगह नहीं होने से स्वयं अपना डबल बैरल लाइसेंसी बन्दुक को कन्धा मे टांग कर पैदल ही नए किराये के रूम प्रतापपुर नाका अंबिकापुर की ओर जा रहा था कि नवापारा कुम्हारपारा ढलान के पास एक व्यक्ति पीछे से आकर प्रार्थी से पूछा कि कहा जाना है, पैदल क्यू जा रहे हो चलो जहा जाना होगा वहा छोड़ दूंगा, बोलकर अपने मोटरसायकल मे बैठने बोला जैसे ही प्रार्थी उपरोक्त व्यक्ति के मोटरसायकल मे बैठने को हुआ उसी समय उपरोक्त व्यक्ति प्रार्थी का डबल बैरल लाइसेंस बन्दुक लूटकर मौक़े से फरार हो गया, जिसे प्रार्थी द्वारा आस पास पत्ता तलाश खोजबीन किया गया जो नहीं मिला, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 72/26 धारा 309(4) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।



मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, साइबर सेल, कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे अग्रिम जानकारी लेकर कसाबेल जिला जशपुर से आरोपी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम जयपाल लकड़ा आत्मज स्व. चमरू लकड़ा उम्र 45 वर्ष साकिन महादेवडांड बीसबहरी थाना बगीचा जिला जशपुर हाल मुकाम गोधनपुर थाना गांधीनगर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बंदूक लूट की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से लूटा गया बन्दूक बरामद किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक अतुल सिंह, नितिन सिन्हा, मनीष सिंह, सुल्तान अहमद, गीता प्रसाद, आनंद प्रकाश केरकेट्टा, उमेश गुप्ता, जयनाथ भगत, हरिनाम सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *