सरगुजा समय अंबिकापुर –श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट खराब होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन के साथ प्राचार्य से मिलने के दौरान कॉलेज प्रबंधन के द्वारा छात्रों को कॉलेज से धक्का मार कर बाहर निकालने का मामला सामने है।
जिसको लेकर अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग को 3 घंटे तक जाम कर दिया गया। दअरसल अंबिकापुर शहर से लगे भगवानपुर श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में पढ़ने वाले 39 बीसीए के छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में 5 नंबर दिया गया।
जिससे नाराज छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन के साथ कॉलेज के प्राचार्य से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सभी को बाहर धक्के मार कर निकालकर अभद्र व्यवहार किया गया।
जिससे नाराज छात्र-छात्राओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर से बनारस जाने वाली मार्ग पर 3 घंटे से चक्का जाम कर दिया।

वही संगठन की मांग रही की प्राचार्य के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज के साथ माफी मांगने की बात कही गई। इसी बात को लेकर ज्ञापन भी सौपा गया है। अगर आने वाले दिनों में कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी द्वारा कहा गया है।

