28/05/2026
1000101157.jpg

सरगुजा समय बलरामपुर:- थाना चलगली के मानपुर गांव में हुई लूट कांड का लम्बे समय से फरार आरोपी बिहार राज्य के रोहतास जिले से गिरफ्तार, अपने नाम एवं पहचान को छिपाकर वेश-भूषा बदल कर लुक-छिप कर रह रहा था आरोपी

आरोपी के विरुद्ध मानपुर लूटकांड के अलावा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में दर्ज हैं कई संगीन अपराध, आरोपी के विरूद्ध दीगर जिला सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर में भी गंभीर धाराओं में दर्ज है प्रकरण, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी किया गया बरामद।

अपराध क्रमांक 04/2022 धारा 395,120 (बी) भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट


गिरफ्तार कुख्यात आरोपी :- आगर साय उर्फ सुनील पिता शिवब्रत, जाति गोंड, उम्र 28 साल, साकिन पलगी, याना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमलेश गुप्ता पिता रविन्द्र गुप्ता, निवासी ग्राम मानपुर, थाना चलगली, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा दिनांक 13/01/2022 को थाना चलगली में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12/01/2022 के रात्रि करीब 09-10 बजे 5-6 अज्ञात नकाबपोश बर्दूकधारी व्यक्ति आये जो अपने आप को नक्सली गिरोह का सदस्य बताकर प्रार्थी कमलेश गुप्ता के घर के भीतर घुसकर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम कुल 2,20,000/ रूपये लूट कर ले गये थे।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध क्रमांक 04/2022 धारा 395,120 बी भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर चलगली पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपीगण 1. प्रवीण खेस्स उर्फ नेपाली पिता आनंद, उम्र 36 वर्ष, साकिन ढोढा केसरा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा 2. संजय चक्रधारी पिता बसंतलाल चक्रधारी, उम्र 29 वर्ष, साकिन राजापुर, खालपारा, थाना सीतापुर 3. लालबाबू उर्फ सोनू उर्फ उमाशंकर चक्रधारी पिता बाबुलाल चक्रधारी, उम्र 23 वर्ष, साकिन चरचा खरखत, जमनीपारा, थाना चरचा, जिला कोरिया 4. रामबरत अगरिया पिता शिवप्रसाद अगरिया, उम्र 28 वर्ष, साकिन गोवर्धनपुर, थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर 5. सुन्दरलाल साहू पिता रामगोपाल साहू, उम्र 32 वर्ष साकिन चोंगा, थाना चांदनी बिहारपुर, जिला सुरजपुर 6. मुखलाल यादव पिता रामअवतार, उम्र 34 वर्ष, साकिन बिलयतीखैर, थाना चिनिया, जिला गढ़वा, झारखण्ड एवं 7. विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

प्रकरण का फरार आरोपी घटना का मांरटर माइंड आगर साय उर्फ सुनील पिता शिवब्रत, जाति गोंड, उम्र 28 साल, साकिन पलगी, थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर जो घटना दिनांक से गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था

शपुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में प्रकरण का फरार आरोपी घटना का मांस्टर माइंड आगर साय की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु नए सिरे से थाना प्रभारी चलगली निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज के नेतृत्व में सायबर सेल बलरामपुर की टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु दीगर राज्य झारखण्ड, बिहार रवाना किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कड़ी मेहनत से कार्य करते हुए लम्बे समय से फरार आरोपी कुख्यात आरोपी आगर साय को बिहार राज्य के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है।

आरोपी रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में अपना नाम बदलकर एक दुकान में अपने आप को पलामू का रहने वाला बताकर काम कर रहा था, आरोपी ने पूछताछ के दौरान नक्सली वेशभूषा धारित कर डरा धमका कर चलगली के मानपुर में लूटपाट की घटना घटित करना स्वीकार किया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी जप्त किया गय आरोपी के विरुद्ध थाना चलगली के अलावा जिले के अन्य थाना एवं दीगर जिला भी मारपीट, लूटपाट, हत्या के प्रयास आदि संगीन जुर्म के प्रकरण दर्ज है, जिनन लम्बे समय से फरार चल रहा था।

आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराधिक प्ररकण निम्नानुसार

1. थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 105/21 धारा 147, 148, 149, 452, 506, 384, 120बी भादवि ।

2. थाना रामचन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 33/2008 धारा 147, 148, 149, 353, 186, 307, 427 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट, एवं 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधि।

3. थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 43/2015 धारा 147, 148, 149, 342, 363, 368, 395, 458, 506 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट,

4. थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर के अपराध क्रमांक 36/2015 धारा 384 भादवि धारा 25 आर्म्स एक्ट, एवं धारा ४ छ०म० राज्य विशेष जन सुरक्षा अधिनियम ।

संपूर्ण कार्यवाही में निरी. बी.एल. भारद्वाज थाना प्रभारी चलगली, उप निरी. सुबल सिंह, प्र. आर. नागेन्द्र पाण्डेय आर. संजय जायसवाल, आर. राजकिशोर पैकरा, आर. राजकुमार मरकाम का सहाहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *