25/05/2026
Screenshot_2024_0813_101137

सरगुजा  समय अंबिकापुर -सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काराबेल के पास ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। दरअसल अंबिकापुर से सीतापुर की तरफ जा रही कार को सीतापुर की तरफ से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी।

https://youtu.be/U18o_9h9d94?si=ImOe1hBr9WnSZI38

ट्रक एक किलोमीटर तक कार को सड़क पर घसीटता रहा। कार में सवार एक महिला सहित 3 की मौके पर मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल कर शव कों बाहर निकलवाया। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार ओड़िसा नंबर का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान नही हो सकी है।

https://youtu.be/U18o_9h9d94?si=ImOe1hBr9WnSZI38

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *