18/05/2026
Screenshot_2024_0807_191454

सरगुजा समय अंबिकापुर -अंबिकापुर शहर के ग्राम बधियाचुआ जंगलों की कटाई, भूमाफियाओं का कब्जा और जिला प्रशासन की कार्रवाई कुछ भी नहीं।

जिससे नाराज होकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही हैं। दरअसल यह पूरा मामला अंबिकापुर शहर से लगे बधियाचुआ ग्राम पंचायत का है। जहां 100 एकड़ से अधिक जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा जंगलों की कटाई कर कब्जा कर लिया गया है। ग्राम पंचायत के उप सरपंच के द्वारा कई बार जिला प्रशासन व वन विभाग को लिखित में शिकायत दी गई।

बावजूद इसके आज तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्राम पंचायत के लोगों ने पूर्व डिप्टी सीएम से इसकी शिकायत की गई तो इसकी जानकारी लगते ही ग्राम पंचायत बधियाचुआ के उसे जंगल के क्षेत्र में पूर्व डिप्टी सीएम पहुंचे और देखा कि 100 एकड़ से अधिक की भूमि पर कब्जा दिख रहा है। लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग को देने के बावजूद भी ग्रामीणों की बात को झूठ बतलाकर अपने आप को सही साबित करने में लगा हुआ है।

जिसको लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर न्याय संगत बातों को नहीं सुना जाता है तो आने वाले दिनों में मैं भूख हड़ताल पर भी ग्रामीणों के साथ बैठूंगा। साथ ही कहां की नियम और कानून के विपरीत हो रहा है तो कार्रवाई कीजिए। आखरी में प्रजातंत्र का क्या होता है जनमत का संग्रह। तो ऐसी नौबत क्यों आने दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *