सरगुजा समय अंबिकापुर :- अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिसमें तहसील बतौली के सेदम निवासी सहद राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस दिलमनी, तहसील बतौली के मंगारी निवासी दीपक प्रधान की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस परशु प्रधान, तहसील बतौली के उमापुर निवासी अशोक तिग्गा की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस ललिता तिग्गा, तहसील सीतापुर के केरजू निवासी अंश गर्ग की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस संजय गर्ग एवं तहसील मैनपाट के बंदना निवासी द्वारिका प्रसाद की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस भुनेश्वरी को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

