25/05/2026
Screenshot_20260316_171511

सरगुजा समय अम्बिकापुर 16 मार्च 2026/  कलेक्टर सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा के निर्देशानुसार जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृहद स्वैच्छिक रक्तदान अभियान संचालित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी  जिला शाखा सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत 17 मार्च 2026 से 08 मई 2026 तक जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों के समन्वय से चरणबद्ध रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उक्त रक्तदान शिविरों का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी  जिला शाखा सरगुजा के समन्वय से किया जाएगा।

वहीं  राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीम द्वारा रक्त संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, सामाजिक संगठनों तथा अन्य संस्थानों में युवाओं और आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी  जिला शाखा सरगुजा ने जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और संस्थानों से इस स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *