12/05/2026
1003333072.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
*अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 221, 121(1), 132, 324(4), 3(5) BNS*

*

*भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट में किया गया गिरफ्तार दोनों आरोपियो को भेजा गया जेल।*

नाम आरोपी
*(1) दुखराज सिंह पिता नंद सिंह उम्र 35 वर्ष, निवासी जतरो, बलरामपुर*
*(2) नंद सिंह पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम जतरो थाना बलरामपुर*

*छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त शिकायत के निराकरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर आज दिनांक 02/05/2025 को पटवारी हल्का नम्बर 22 तहसील कार्यालय बलरामपुर में पदस्थ पटवारी अपने हल्का क्षेत्र में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 628 के सीमांकन कार्यवाही हेतु मौके पर उपस्थित हुआ था, इसी दौरान उक्त जमीन से लगे निजी भूमि के स्वामी नंद सिंह पिता भुनेश्वर सिंह और उसके पुत्र दुखराज सिंह के द्वारा पटवारी सुरेश्वर सिंह के साथ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर अश्लील जातिगत गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर इट पत्थर से मारपीट किया गया जिससे पटवारी के सिर व कंधे में चोट लगा है।*

*पटवारी सुनेश्वर सिंह के लिखित रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 221, 121(1), 132, 324(4), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपीगण (1) दुखराज सिंह पिता नंद सिंह उम्र 35 वर्ष एवं नंद सिंह पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम जतरो थाना बलरामपुर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *