सरगुजा समय अंबिकापुर:-
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने आज सरगुजा जिले के थाना दरिमा एवं थाना लखनपुर क्षेत्र में गस्त कर आबकारी अधिनियम के तहत चार अपराध पंजीबद्ध किये।
थाना दरिमा क्षेत्र में खाला निवासी सविता पासवान के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब, संदीप केरकेट्टा के कब्जे से चार लीटर महुआ शराब, बरगवां निवासी कुंभकरण चौहान के कब्जे से 25 पाव सिंडिकेट व्हिस्की तथा थाना लखनपुर अंतर्गत तराजू निवासी मनोरंजन गुप्ता के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई ..मनोरंजन गुप्ता को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),40 ए एवं 59 (क) के तहत अजमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता एवं टी.आर.केहरी के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

