24/05/2026
526d4a3d-821c-498f-8406-6b6d3096bfbc

बलरामपुर – प्रदेश भर में अराजक व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस जान छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करने रायपुर में एकत्रित होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष राजन तिवारी ने आज कार्यक्रम हेतु नियुक्त जिला प्रभारी फुल केरिया भगत की उपस्थिति में प्रमुख कांग्रेस जनों की एक बैठक ली है जिसमें कहा गया है कि अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जॉन विधानसभा का घेराव करने रायपुर 24 जुलाई को पहुंचेंगे।
सभी ब्लॉक अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है की अधिक से अधिक लोग रायपुर पहुंचे ताकि प्रदेश के सरकार के खिलाफ रायपुर की सड़कों पर और विधानसभा भवन का घेराव कर प्रदेश के सरकार के विरुद्ध जंगी प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में सरकार द्वारा बढ़ते आपराधिक गतिविधियों को दिए जा रहे संरक्षण भ्रष्टाचार और अराजक व्यवस्था के खिलाफ सड़क से सदन तक बेहतर ढंग से आम जनों की बात रखी जा सके।
आज की बैठक में पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम ब्लॉक अध्यक्ष रिपूजित सिंहदेव, सुनील सिंह, हरीश मिश्रा, सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह जिला कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, नन्हे गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अश्वनी यादव पुरनचंद जायसवाल, खोरेन खलखो एवं अन्य कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *