15/05/2026
Screenshot_2024_0728_162041

Gallery 2

सरगुजा समय अंबिकापुर -अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के नमनाकला में उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जहा दैनिक अखबार के दफ्तर सहित संचालित मिलन जोन होटल को जमीदोज कर दिया गया हैं। दरसअल नगर निगम क्षेत्र के नमनाकला में पिछले कई सालों से संचालित दैनिक अखबार का दफ्तर और मिलन जोन होटल को जमीदोज कर दिया गया है।

इस बड़ी कार्यवाही कों दैनिक अख़बार के सह संपादक भूपेंद्र सिंह ने बताया की यह पूरी कार्यवाही राजनीती द्वेष के कारण हुई हैं उनके द्वारा लागातार सच लिखने के कारण इस बड़ी कार्यवाही कों अंजाम दीया गया हैं.

इसी क्रम में अंबिकापुर एसडीएम ने बताया कि 70 डिसमिल जमीन में अवैध कब्जा किया गया था। उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। जिसमें अवैध कब्जा को हटाने के लिए 6 बुलडेजर लेकर कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही जिले भर के राजस्व अधिकारी और नगर निगम का अमला सहित पुलिस की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिला। इधर दैनिक अखबार के सह संपादक के द्वारा बताया गया कि भ्रष्टाचार की खबर छापने की वजह से छत्तीसगढ़ के हेल्थ मिनिस्टर के द्वारा क्षुब्ध को कर यह द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से करोड़ो का नुकसान हुआ है।

https://youtu.be/LiHYUD668nk?si=7ySokvBAoxVioeNh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *