सरगुजा समय अंबिकापुर :- थाना चौक अंबिकापुर जिसे समस्त नागरिक कई नाम जैसे गुरुनानक चौक, लेबर चौक नाम से भी जानते हैं यहाँ पर स्थित पानी टंकी के ठीक बगल मे लाखों रूपए से निर्मित सार्वजनिक शौचालय कुछ राजनितिक रसूखदारों के द्वारा तुड़वा गया जिसकी जानकारी नगर निगम कों भी नहीं हैं ऐसा जवाब नगर निगम ने सुचना के अधिकार मे मांगे गए जानकारी मे बताया हैं।
अब बात अगर सार्वजनिक शौचालय की बात की जाए तो थाना चौक मे स्थित सार्वजनिक शौचालय आखिर गायब कहाँ हो गया अगर नगर निगम के पास इसके बनने का कोई दस्तावेज नहीं हैं और किसने तोड़ा इसकी भी जानकारी नहीं हैं तो फिर इसका मतलब यह हैं की सार्वजनिक शौचालय किसी के द्वारा चोरी कर लिया गया।
अब क्या नगर निगम के द्वारा थाना मे उक्त चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा जिसने उक्त शौचालय कों तोड़वा दिया या चोरी करवा दिया या फिर तुड़वा कर उसका मलबा बेचवा दिया ऐसे शासकीय संपत्ति कों नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों के ऊपर क्या नगर निगम थाना मे मुकदमा दर्ज करवाएगी या फिर उस व्यक्ति जिसने सार्वजनिक शौचालय गायब किया के आरोप मे विभाग नगर निगम की भी संलिप्ता हैं इस कारण इस मामले मे पर्दा डालने का पूरा प्रयास हैं।
लगातार दो वर्षो से थाना चौक मे निजी लाभ साधने के नियत से सार्वजनिक शौचालय तोड़वाने वाले के ऊपर कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं हो पाना यह दर्शाता हैं की कही ना कही नगर निगम की भी सलिप्ता इस मामने मे हैं इस लिए आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाय उनको संरक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।

