11/05/2026
1000772614.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर –

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पीड़िता दिनांक 12/10/25 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बदगरी थाना लखनपुर निवासी लाल दास पीड़िता कों शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम लाल दास आत्मज अधीन दास उम्र 20 वर्ष साकिन बदगरी थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक राकेश एक्का, जगेश्वर बघेल, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *