सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा किया गया जप्त।
:- नाबालिग सम्बन्धी गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।
⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 17/08/26 कों कोटछाल सीतापुर हाल मुकाम चठिरमा थाना गांधीनगर निवासी महेश्वर गुप्ता द्वारा प्रार्थी के नाबालिग लड़की पीड़िता कों गलत आशय से छेड़छाड़ किया गया हैं, मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 519/26 धारा 137(2), 74, बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी महेश्वर गुप्ता कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नामा महेश्वर गुप्ता आत्मज ईश्वरचंद गुप्ता उम्र 24 वर्ष साकिन कोटछाल सीतापुर हाल मुकाम चठिरमा थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक सुरेश पैकरा, मोतीलाल सक्रिय रहे।
