11/10/2026
IMG-20261011-WA0267

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

• चोरी के मामले में फरार आरोपी लालू यादव गिरफ्तार, कुल 30 हजार का मशरुका जप्त।•

:- थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले में शामिल दूसरे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी का 01 नग मोटर पम्प एवं 01 सेट समरसिबल पम्प किया गया जप्त।
:- मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम। 


⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय कुमार गुप्ता साकिन तुरियाबीरा थाना लुण्ड्रा द्वारा थाना लुण्ड्रा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के खेत में लगा समरसिबल मोटर पम्प कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 111/26 धारा 303(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  इसी क्रम में थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम द्वारा लगातार संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी। पूर्व में कार्यवाही के दौरान संदेही सत्यनारायण को चोरी की मोटरसाइकिल एवं पम्प के साथ पकड़ा गया था, जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया था जिसकी पहचान लालू यादव के रूप में हुई थी। 



⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम कों मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी लालू यादव अपने गांव में देखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी लालू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना नाम लालू यादव आत्मज नानसाय यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तुरियाबीरा थाना लुण्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपने साथी सत्यनारायण के साथ मिलकर मोटर पम्प व समरसिबल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी लालू यादव की निशानदेही पर छिपाकर रखा हुआ 01 नग मोटर पम्प एवं 01 सेट समरसिबल पम्प जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी कों प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। 

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक असफाक अहमद अंसारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक डिगेश्वर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सुषमा ब्रिजीट, प्रधान आरक्षक महेश सिंह, आरक्षक इबनुल खान, राजकुमार यादव सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *