15/09/2026
IMG-20260915-WA0196

सरगुजा समय अंबिकापुर :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान।


:- 300 से अधिक असंगठित क्षेत्र के युवाओं एवं श्रमिकों ने साइबर सुरक्षा व ऑनलाइन जॉब फ्रॉड से बचाव के सीखे गुर।


:- युवाओं छात्र छात्राओं एवं श्रमिकों कों फर्जी नौकरी, वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड और अज्ञात लिंक से सावधान रहने की डी गई जानकारी।

⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस द्वारा व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के पाँचवें सप्ताह (13 से 19 सितंबर 2026) के तहत कुशल, अकुशल एवं रोजगार सृजन वाले केंद्रों और असंगठित क्षेत्र के युवाओं/श्रमिकों को साइबर अपराधों से बचाने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सरगुजा पुलिस द्वारा जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास केंद्र) में एक विशाल साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ऑनलाइन जॉब फ्रॉड और फर्जी भर्ती एजेंसियों के प्रति किया गया जागरूक-

⏩ पुलिस टीम द्वारा असंगठित क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं श्रमिकों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फर्जी नौकरी के विज्ञापन व जॉब ऑफर:- सोशल मीडिया या मैसेज पर मिलने वाले पार्ट-टाइम/फुल-टाइम वर्क फ्रॉम होम के लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

रजिस्ट्रेशन व वेरिफिकेशन शुल्क के नाम पर ठगी:–  कोई भी प्रामाणिक कंपनी नौकरी देने के नाम पर पहले पैसे, सिक्योरिटी डिपॉजिट या प्रोसेसिंग फीस की मांग नहीं करती।

फिशिंग लिंक व फर्जी एपीके/वेबसाइट:– अनजान नंबरों से आए संदिग्ध लिंक (Links) पर क्लिक न करने तथा अनधिकृत ऐप डाउनलोड न करने की हिदायत दी गई।

जन शिक्षण संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक मो. सिद्दीकी, परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राएं तथा 10 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

पुलिस व नवा बिहान की टीम रही सक्रिय:-

कार्यक्रम में नवा बिहान की ओर से मंगल पांडे, अजय तिवारी एवं संतोष दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एवं सरगुजा पुलिस से उप निरीक्षक अभय तिवारी तथा सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, साइबर एक्सपर्ट आरक्षक अनुज जायसवाल, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा एवं अविनाश पासवान की सक्रिय सहभागिता रही।

सरगुजा पुलिस अपील करती है कि आम नागरिक, युवा छात्र छात्रा किसी भी अंजान व्यक्ति/संस्थान को बिना जांच-परख के व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता विवरण या ओटीपी (OTP) न दें। यदि किसी के साथ साइबर वित्तीय ठगी होती है, तो वे तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *