:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंट किया गया तामिल।
:- मारपीट के मामले मे जारी वारंट पर की गई कार्यवाही।
:- आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आपराधिक प्रकरण क्रमांक 1792/17 धारा 294, 506, 323, 324 भा.द.वि. के माममे मे फरार चल रहे आरोपी विकास यादव आत्मज सीताराम यादव उम्र 24 वर्ष साकिन गुदरी बाजार थाना कोतवाली अंबिकापुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस टीम के प्रयास से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
स्थाई वारंट की तामिली मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक अभिषेक सिंह, संजीव पाण्डेय सक्रिय रहे।
