31/07/2026
IMG-20260731-WA0017

सरगुजा समय अंबिकापुर :- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में अनेक छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम में विलंब, आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता, तकनीकी समस्याओं, आर्थिक कठिनाइयों तथा सरगुजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों से होने के कारण समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। यदि प्रवेश की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई तो बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।

युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आरटीआई सेल चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र छात्र का भविष्य केवल तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारणों से प्रभावित न हो। विश्वविद्यालय को समावेशी एवं छात्र हितैषी निर्णय लेते हुए अधिकतम विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर उपलब्ध कराना चाहिए।

NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने का निर्णय शीघ्र लिया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरानNSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, आकिब खान,अनिकेत जैन, कान्हा पटेल, तथ्य कुश्यप एवं माही पाठक सहित अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *