सरगुजा समय अंबिकापुर :– जागरूकता अभियान का प्रमुख उद्देश्य नाबालिग छात्र छात्राओं की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और नाबालिगों को दुर्घटनाओं से बचाना है।
:- पुलिस टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्र छात्राओं कों लगातार किया जा रहा जागरूक।
:- नाबालिग छात्र छात्राओं के वाहन चलाते हुए पाये जाने पर उनके अभिभावकों को बुलाकर की जायगी काउंसलिंग।
शासन के निर्देशानुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में सरगुजा पुलिस के विभिन्न थाना चौकी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के आसपास नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने (अंडरएज ड्राइविंग) के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान की शुरूवात की गई है।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और नाबालिगों को दुर्घटनाओं से बचाना है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम एवं अन्य थाना चौकी पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र छात्राओं कों एकत्रित कर जागरूक किया गया, छात्र छात्राओं को अभियान का उद्देश्य बताकर यातायात के नियमो का पालन करने की समझाईस दी गई।
जिले के समस्त विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को भी निर्देशित किया गया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन से विद्यालय आने की अनुमति न दें।
यदि कोई छात्र-छात्रा इस प्रकार वाहन चलाते हुए स्कूल आते जाते हुए पाया जाता है तो उन्हें समझाईस देवे, जागरूकता अभियान के साथ साथ पुलिस टीम द्वारा ऐसे नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों कों बुलाकर कॉउंसलिंग की जायगी एवं मामले में सुधारात्मक कार्यवाही के पश्चात चलानी कार्यवाही एवं अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही भी की जायगी।
उक्त अभियान का सरगुजा पुलिस द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं, छात्र छात्राओं समेत उनके परिजनों कों लगातार समझाईस देने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसके उपरांत भी सुधार नहीं होने की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं कों स्कूल के अधिकृत वाहन अथवा परिजनों के साथ स्कूल आने जाने की समझाईस दी गई।
अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के छात्र छात्राएं जो मौक़े पर वाहन के साथ अथवा वाहन चलाते हुए पाये गए उनसे ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया, छात्र छात्राओं को बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाने की जानकारी दी गई उन्हें बताया गया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चलानी कार्यवाही के नियम है जिनका सुरक्षा उद्देश्य से पालन किया जाना आवश्यक है।
सरगुजा पुलिस सभी अभिभावकों से अपील करती है कि वे यातायात के नियमो का पालन करें और अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने हेतु न दें। यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

