• Sat. Apr 25th, 2026

छेड़छाड़ के मामले मे आरोपी लाजाराम गिरफ्तार

Apr 25, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :-


मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 24/04/26 के रात को झेराडीह बैगापारा थाना लुन्ड्रा निवासी लाजाराम पैकरा प्रार्थिया के घर मे घुसकर प्रार्थिया के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ किया है, प्रार्थिया द्वारा रोकटोक मना करने पर दाहिने हाथ का ऊँगली एवं गला दबा दिया था, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे अपराध क्रमांक 91/26 धारा 331(2),331(6), 74, 351(3) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों तलब कर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम लाजाराम पैकरा आत्मज स्व. घीटम पैकरा उम्र 45 वर्ष साकिन झेराडीह बैगापारा थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर नाययिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, आरक्षक राजकुमार यादव, इबनुल खान, रामसाय सक्रिय रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z