• Fri. Apr 24th, 2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दिलायी जनगणना शपथ

Apr 24, 2026


सरगुजा समय अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2026/   जनगणना 2027 हेतु प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 1 मई से 30 मई 2026 तक संपादित किया जाएगा।

इस हेतु जिले में 16 अप्रैल से स्व गणना शुरू हो गया है, यह 30 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को डीएमएफ की बैठक के पश्चात उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को जनगणना शपथ दिलायी।

इस दौरान 1 मई तक चलने वाले स्वगणना प्रक्रिया में अपना स्वगणना पूर्ण करने तथा सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सभी नागरिकों को इस स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की शपथ ली गई।

यह भी संकल्प लिया गया कि जनगणना शुरू होने पर प्रगणक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जनगणना 2027 में अपने कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करते हुए देश के समग्र विकास, सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

राममंदिर के सामने प्लास्टिक दुकान में आगजनी प्रकरण की जांच हेतु संयुक्त दल गठित, कलेक्टर ने शहर से बाहर फटाका गोदाम शिफ्ट करने के दिए निर्देश, 7 दिवस में मांगी जांच रिपोर्ट
कई कलेक्टर आए और कई गए लेकिन बारूद के ढेर से अंबिकापुर शहर कों बचाने नहीं किये पहल, अब कड़ी कार्यवाही होंगी या कड़ी कार्यवाही होने का मिलेगा आश्वासन ?
मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना

अन्य