सरगुजा समय अम्बिकापुर 24 अप्रैल 2026/ पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास अजीत वसंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, एसपी राजेश अग्रवाल, डीएफओ अभिषेक जोगावत सहित शासी परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।
शासी परिषद की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव जिला खनिज संस्थान न्यास विनय अग्रवाल ने वर्ष 2016-17 से वर्ष 2025-26 तक सेक्टरवार कार्यों की प्रगति की स्थिति की जानकारी दी।
जिसमें उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल कल्याण, स्वच्छता आदि तथा अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी शामिल रही।
बैठक में मंत्री सहित विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास हेतु सुझाव साझा किया गया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, महिला बाल विकास, स्वच्छता के ऊपर विशेष फोकस, गाइडलाइन के हिसाब से भी इन्हीं के ऊपर ज्यादा खर्च करना है, उसी प्रकार से अनुमोदन भी प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने पूर्व में स्वीकृति कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुपर 30 कोचिंग में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण सभी कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कृषि क्षेत्र में विशेष फोकस करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग स्वीकृति हेतु कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बनाएं।
खनिज न्यास की राशि का अच्छे से अच्छा उपयोग हो, जनहित में उपयोग हो। हम सब शासन-प्रशासन मिलकर अच्छा काम करेंगे।
बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिकता से राशि खर्च किए जाने आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
नए नियमों के अनुरूप पंचवर्षीय कार्ययोजना के लिए विभागों से प्रस्ताव भी मंगाए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि डीएमएफ की राशि का नियमानुसार उपयोग कर जिले के विकास कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान सरगुजा जिला खनिज न्यास अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 का ऑडिट कार्य किए जाने अनुमोदन तथा जिला खनिज संस्थान न्यास अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन हेतु रखा गया।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





