• Sat. Apr 25th, 2026

राजवस्व विभाग के आला अफसर पटवारी त्रिभुवन सिंह के रसूख के आगे हुए नतमस्तक, बिना अनुमति विदेश यात्रा में कार्यवाही करने की नहीं जुट रही हिम्मत?

Apr 25, 2026

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा जिला के अंबिकापुर तहसील के नमनाकला हल्का नंबर 20 के पटवारी त्रिभुवन सिंह के रसूख एवं दबंगई के साथ – साथ आर्थिक मजबूती के आगे राजस्व विभाग के आला अफसर नतमस्तक होते हुए नजर आ रहे हैँ क्योंकि सम्बंधित विभाग के आला अफसर की कार्यशैली इस कदर संदेहास्पद दिख रही हैँ की पटवारी पर कार्यवाही करने के बजाए पटवारी का चरणवंदन करने में जुट गए हैँ ऐसा माना जा सकता हैँ।

क्योंकि लगभग दो माह पूर्व से कई बार प्रकाशित खबर के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लगभग – लगभग लोग कों यह ज्ञात हो गया हैँ की पटवारी त्रिभुवन सिंह अपने सूखदारी एवं आर्थिक मजबूती का दबदबा दिखाते हुए बिना अनुमति विदेश यात्रा बेखौफ होकर कर आए और अब कार्यवाही करने वाले अफसर कों ही अपने रसूखदारी का जलवा दिखाते हुए अपने भूमाफिया एवं जमीन दलालों के माध्यम से कमाए गए अवैध रूपए से आला अफसर कों अपने प्रभाव में लेकर होने वाले कार्यवाही से बच रहे हैँ और राजस्व विभाग के आला अफसर महोदय इस पटवारी के इसारे में नाचते दिख रहे हैँ जिसके कारण अधिकारी महोदय उक्त पटवारी पर कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैँ।

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार त्रिभुवन सिंह अकेला राजस्व विभाग का शासकीय कर्मचारी नहीं हैँ जो बिना शासन से अनुमति प्राप्त किये ही विदेश यात्रा कर डाला हैँ सूत्र बताते हैँ की राजस्व विभाग के अन्य और भी अधिकारी हैँ जो इस त्रिभुवन सिंह पटवारी के साथ विदेश यात्रा कर डाले हैँ अब बात जब पटवारी पर कार्यवाही की आ रही हैँ तों सम्बंधित आला अफसर भी अपना दामन बचाने के लिए पटवारी त्रिभुवन सिंह कों बचाने एड़ी चोटी एक करने में लगे हैँ।

हमारी टीम इस मामले के पड़ताल में जुटी हैँ जल्द ही हम आपको अवगत कराएंगे की पटवारी त्रिभुवन सिंह के साथ साथ अन्य कौन कौन अधिकारी कर्मचारी हैँ जो विदेश यात्रा बिना शासन से अनुमति किये गए हैँ।

जिस हिसाब से राजवस्व विभाग के आला अफसर के द्वारा सम्बंधित पटवारी के विरुद्ध सूचना के अधिकार में प्राप्त आवेदन पर भ्रामक एवं गोलमोल जवाब देकर महत्वपूर्ण जानकारी देने से बचा जा रहा हैँ उससे यह ज्ञात होता हैँ की सम्बंधित अधिकारी एवं पटवारी के बिच बड़ा तगड़ा याराना हैँ जिसके वजह से सम्बंधित अधिकारी पटवारी त्रिभुवन सिंह कों बचाने की भरपूर कोशिस कर रहा हैँ। लेकिन एक पुरानी कहावत तों आपको याद ही होगा की बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी……

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

राममंदिर के सामने प्लास्टिक दुकान में आगजनी प्रकरण की जांच हेतु संयुक्त दल गठित, कलेक्टर ने शहर से बाहर फटाका गोदाम शिफ्ट करने के दिए निर्देश, 7 दिवस में मांगी जांच रिपोर्ट
कई कलेक्टर आए और कई गए लेकिन बारूद के ढेर से अंबिकापुर शहर कों बचाने नहीं किये पहल, अब कड़ी कार्यवाही होंगी या कड़ी कार्यवाही होने का मिलेगा आश्वासन ?
मंत्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल सहित अन्य कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना

अन्य