01/06/2026
IMG-20260329-WA0298



सरगुजा समय अंबिकापुर :- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी द्वारा मिलकर 04 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक पिकप मे भरकर बुचड़खाना ले जाने की शिकायत पर की गई कार्यवाही।
:- विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के कब्जे से 04 नग मवेशी समेत 01 पिकप वाहन कुल कीमती मशरुका 12 लाख रुपया किया गया बरामद।
:- मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपी का पत्ता तलाश जारी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमन प्रेम तिग्गा साकिन सम्बलपुर पुलिस चौकी लटोरी जिला सुरजपुर हा०मु० गाधीनगर हनुमान मंदिर के पीछे थाना गांधीनगर अंबिकापुर द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी दिनाक 28/03/26 के रात 11:00 बजे सरगंवा से गाधीनगर अपने साथीयो के साथ आ रहा था कि सरगंवा वाटर पार्क के पास एक महिन्द्रा बीरू पीकप वाहन कमांक यूपी 25 जेटी 2549 रोड किनारे खड़ी थी उसमें सवार दो व्यक्ति वाहन के पीछे पन्नी बांध रहे थे, वाहन में कुछ छुपाने का प्रयास कर रहे थे, पीकप में क्या रखे हो पुछने पर गोल मोल जवाब देने लगे तब पीकप ट्राली में देखने पर उसमें 04 नग भैसा को कुरतापूर्वक ठुस ठूस कर भरा गया था जिसके सबंध में पुछताछ करने पर उक्त भैसो को बुचड़खाना लेकर जाना बताया गया प्रार्थी के रिर्पोट पर थाना गांधीनगर मे आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 164/26 धारा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशुओं के प्रति कुरता निवारण अधि० 1960 की धारा 11 डी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लेख किया गया, एवं प्रकरण मे *विधि से संघर्षरत बालक समेत अन्य आरोपी (02) मुर्शीद आत्मज जबर खान उम्र 41 साल साकिन अभयपुर थाना भौजपुरा जिला बरेली उत्तरप्रदेश* को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, जो विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के कब्जे से मवेशी परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बीरू पीकप कमांक यूपी 25 जेटी 2549 व उक्त पिकप वाहन मे लोड 04 नग मवेशी कुल कीमती मशरुका लगभग 12 लाख रूपये जप्त किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी को गिरफ्तार कर बालिग़ आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है एवं विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *