सरगुजा समय अंबिकापुर :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में डॉयल-112 (Next Phase) की योजना को और अधिक प्रभावी बनाने बैठक का किया गया था आयोजन।
:- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अधिकारियों/कर्मचारियों को डॉयल-112 के जरिये आमनागरिकों को सहायता पहुंचाने किया गया निर्देशित।
:- महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों मे तत्काल रिस्पांस करने दिए गए दिशा-निर्देश, अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदारी से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आपातकालीन सेवा डॉयल-112 की योजना को और अधिक प्रभावी बनाने सहित नागरिकों को आपताकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन मे आज़ दिनांक को रक्षित केंद्र अंबिकापुर स्थित सभाकक्ष में ईआरयू/ईआरव्ही में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी एवं वाहन चालकों की बैठक ली गई, बैठक में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं वाहन चालकों को उनके कर्तव्यों के सम्यक पूर्वक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया, ईआरयू/ईआरव्ही वाहनों में कर्तव्यस्थ स्टाफ को निर्देशित किया गया कि इवेंट के दौरान रिस्पांस टाईम का विशेष ध्यान रखें, इवेन्ट मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर रवाना हो, ईआरयू/ईआरव्ही स्टाप मय वाहन निर्धारित स्टॉपेज पॉइंट पर उपस्थित रहे, ईआरयू/ईआरव्ही में तैनात बल डियूटी के दौरान साफ-सुथरे गणवेश में रहे एवं नशीले पदार्थ का सेवन न करें, ईआरयू/ईआरव्ही का उचित रख-रखाव करें।
बैठक के दौरान नोडल अधिकारी, डॉयल-112 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा ड्यूटी मे तैनात रहने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों में तत्काल रिस्पांस करने के दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही गंभीर घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौक़े पर रवाना होकर मौक़े के हालत से डीसीसी एवं सी-4 को अवगत कराकर, स्थानीय थाना प्रभारी को सूचित कर नागरिकों की सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं नोडल अधिकारी द्वारा डॉयल-112 की सेवा मे तैनात जवानों से बात कर ड्यूटी के दौरान आने वाली परेशानियों से रूबरू होकर समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के दिशा-निर्देश डीसीसी प्रभारी को दिए गए, साथ ही अधिकारी/कर्मचारियों एवं वाहन चालकों को अपनी ड्यूटी सतर्कता पूर्वक करने निर्देशित किया गया, साथ ही आपातकालीन सेवाओं मे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की सख्त समझाईस दी गई।
बैठक के दौरान सरगुजा डीसीसी प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, वाहन शाखा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण यादव, प्रधान-आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, महिला-आरक्षक मनीषा द्विवेदी, आरक्षक अजय कुमार थवाईत, महेंद्र कुमार गोंड, अमन उईके, (GVK) जिला प्रबंधक पुरषोत्तम दास वैष्णव सहित ईआरयू/ईआरव्ही मे तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।
अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z





