• Tue. Feb 3rd, 2026

CG – PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 6600 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Nov 15, 2024

कोरिया : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई जिले से 6600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनकी संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए ’’बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन’’ बनाने की घोषणा की।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने 26 नवम्बर तक चलने वाले इस दिवस का विधिवत शुभारंभ भी किया। साय ने आदिवासी समाज के उत्थान और केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होनें आदिवासियों की संस्कृति, परम्परा व देश के विकास में आदिवासियों के योगदान को रेखांकित भी की। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि साय को स्मृति चिन्ह भेंट भी की।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं उनके मंत्री हुए भगवान से भी ऊपर, भगवान निचे धरातल में विराजमान मुख्यमंत्री एवं मंत्री सोफे में बैठ करते रहे पूजन….
उर्वरक निरिक्षक सोहन भगत अनुभहीन अधिकारी या फिर विजय ट्रेडिंग कम्पनी से सेटिंग के प्रयास का मास्टरमाइंड  ?
गायत्री हॉस्पिटल के द्वारा नक्से के विरुद्ध निर्माण मामले में सरगुजा कमिश्नर एवं निगम कमिश्नर के आदेश के बावजूद आज तक कार्यवाही नहीं होने का कारण कौन….

अन्य