• Sun. Feb 1st, 2026

वोटिंग से एक दिन पहले झारखंड और बंगाल में 17 स्थानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nov 12, 2024

झारखंड :- झारखंड में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े आरोपों के चलते की गई है।

फेमस होटल और रिसॉर्ट्स पर छापेमारी

छापेमारी के दौरान रांची में स्थित फेमस होटल स्काईलाइन और रिसॉर्ट बाली में भी ईडी की टीम ने कार्रवाई की। इसके साथ ही आश्वी डायग्नोसिस पर भी ईडी का शिकंजा कसा गया। इस मामले में भाजपा ने भी चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट में भी हाल ही में इस पर सुनवाई हुई थी।

घुसपैठ से जुड़े मामले में केस दर्ज

ईडी ने सितंबर में बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था। यह छापेमारी उसी केस के सिलसिले में की गई है। रांची के बरियातू थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पहले भी कुछ बांग्लादेशी महिलाएं एक रिसॉर्ट से पकड़ी गई थीं।

केंद्र का झारखंड हाईकोर्ट में बयान

केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर आदिवासी बहुल इलाकों में मुस्लिम समुदाय द्वारा जमीन खरीदने के मामलों पर चिंता जताई। गिफ्ट डीड के जरिए बड़ी संख्या में जमीन आदिवासी क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय को दी जा रही है। केंद्र ने यह भी बताया कि कई मुस्लिम पुरुष आदिवासी महिलाओं से शादी कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे आदिवासी समुदाय पर प्रभाव पड़ा है। हाईकोर्ट ने मामले की गहन जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का सुझाव दिया है।

अमित शाह का बयान

अमित शाह ने झारखंड में इस मुद्दे पर कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो ऐसे कानून बनाए जाएंगे, जिससे कोई भी मुस्लिम आदिवासी से शादी के जरिए जमीन का स्वामित्व हासिल नहीं कर सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो घुसपैठ को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

गायत्री हॉस्पिटल के द्वारा नक्से के विरुद्ध निर्माण मामले में सरगुजा कमिश्नर एवं निगम कमिश्नर के आदेश के बावजूद आज तक कार्यवाही नहीं होने का कारण कौन….
अवैध सट्टा के मामले मे लम्बे समय से फरार मास्टरमाइंड सटोरी दीप सिन्हा पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार
नव वर्ष के पहले दिवस ही मां महामाया माता मंदिर परिसर में लगी आग, भक्तों की लापरवाही या अशुभ संकेत ?

अन्य