17/09/2026
20260917_181431

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- पारिवारिक मामलो कों लेकर पूर्व रंजिश रखकर दामाद द्वारा ससुर की करवाई गई हत्या।


:- आरोपियों द्वारा घटना दिनांक कों मृतक कों चाकू से गंभीर चोट किया गया था कारित, आहत की इलाज दौरान हुई मृत्यु।


:- आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा, बस टिकट किया गया जप्त।
:- गंभीर आपराधिक प्रकरणों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।


:- मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।


⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 16/09/2026 को सुबह करीब 10:15 बजे रसूलपुर, अंबिकापुर में तीन अज्ञात व्यक्ति किराए का मकान देखने के बहाने प्रार्थिया सादिया शारीन सिद्दीकी के घर आए थे।

तीनो अज्ञात व्यक्ति, प्रार्थिया के पिता वसीरुद्दीन सिद्दीकी से किराये के मकान के सम्बन्ध में बात कर रहे थे, इस दौरान तीनो अज्ञात व्यक्ति आपस में मिलकर प्रार्थिया के पिता वसीरुद्दीन सिद्दीकी कों जान से मारने की नीयत से चाकू से गंभीर चोट कारित कर प्राणघातक हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल आहत वसीरुद्दीन सिद्दीकी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान आहत की मृत्यु हो गई। प्रार्थिया द्वारा अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि प्रार्थिया का उसके पति मो. नाजिम शबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है और पूर्व में पति मो. नाजिम शबा द्वारा प्रार्थिया एवं उसके मायके के परिवार कों केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 647/26, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रितेश चौधरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम मौक़े पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किये एवं मौक़े से बारिकी से साक्ष्य एकत्रित किये गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा मामले के आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हेतु जिले के सभी थाना/क्षेत्रों में कड़ी नाकेबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में जिले के सभी सीमावर्ती रास्तो पर भीं पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।

दौरान जांच विवेचना प्रकरण सदर के नामजद आरोपी मो० नाजिम शबा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपना नाम (01) नाजिम शबा पिता माईन अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी तकिया सरनापारा रनपुर खुर्द थाना अम्बिकापुर का होना बताया जो अपने मेमोरण्डम कथन में अपने ससुर बसीरूद्दीन सिद्दकी को मरवाने के लिये एक व्यक्ति से 05 लाख में सौदा तय कर चैनपुर पलामू से कंचन कुमार एवं अन्य आरोपी को अम्बिकापुर बुलवाकर आने उपरांत तकिया निवासी गुड्डू उर्फ नेजारूउद्दीन के किराये के रूम अजिरमा में रूकवाकर वही पर गुड्डू उर्फ नेजारूउद्दीन के साथ सब मिलकर प्लान बनाकर घटना दिनांक को कंचन कुमार एवं अन्य 02 आरोपी, तीनों एक मोटर साइकल में जाकर घटना किया जाना बताया गया।

⏩ बाद अन्य आरोपियो को घटना स्थल से तकनीकी संसाधनों के मदद से पता साजी किये जाने पर आरोपी कंचन कुमार मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) कंचन कुमार पिता स्व० अक्षय राम उम्र 28 साल निवासी किनी इन्द्रानगर थाना चैनपुर जिला पलागू झारखण्ड का होना बताया, जो अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि दिनांक घटना को नाजिम शबा के कहने पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर घटना कारित करना व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल घटना स्थल के पास ही छिपाना बताये जाने पर आरोपी कंचन के निशानदेही पर टीव्हीएस मोटर साइकल व घटना समय पहने खून लगा कपडा व बस टिकट जप्त किया गया है।

प्रकरण के आरोपी नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू कों पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (03) नेजारूउद्दीन उर्फ गुड्डू पिता नसरूउद्दीन उम्र 32 साल निवासी तकिया पानी टंकी रनपुर अम्बिकापुर का होना बताया आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आहत की मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 103 (1) बी.एन.एस. जोडी गई साथ ही आरोपियों के द्वारा आपस में मिलकर अपराधिक पडयंत्र के तहत् घटना कारित करना व साक्ष्य छिपाना पाये जाने से प्रकरण में धारा 61(2), 238 बी.एन.एस. जोडी गई।

आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।


सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, नगर सैनिक दशरथ राजवाड़े।

साइबर सेल टीम से साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, आरक्षक जितेश साहू, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *