07/09/2026
IMG-20260906-WA0222

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं चोरी किया गया साड़ी, कपड़ा किया गया जप्त।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकास सोनी साकिन घुटरापारा अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 29/08/26 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी आस पास के साप्ताहिक बाजार में कपड़ा बेचने का काम करता है। दिनांक 27/08/26 एवं 29/08/26 की दरम्यानी रात्रि में अपने घर के सामने रखे उसके पिकप वाहन में भरे कपड़े में से एक कपडे का गट्ठर जिसमे साड़ी, कपड़ा, पुरानी तिरपाल कुल कीमती 15,000 रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अम्बिकापुर में अप०क्र० 600/26 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान जाँच विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर प्रार्थी का विस्तृत कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी/संदेही का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि प्रार्थी विकास सोनी के पड़ोस में रहने वाले रोशन चेरवा तथा राजकुमार चेरवा के द्वारा उक्त कपडे के गठान की चोरी कर बिक्री करने के लिये घुटरापारा चौक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। जो पुलिस टीम द्वारा घुटरापारा राजपुत चौक पहुंचकर संदेही रोशन धेरवा एवं राजकुमार चेरवा से चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया जो टाल मटोल कर रहे थे, जिन्हें सख्ती से पूछने पर विकास सोनी के पिकप में रखा हुआ कपड़ा, झोला एवं तिरपाल की चोरी करना बताये। आरोपियों के कब्जे से कपड़ा, साड़ी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल काले रंग का स्प्लेण्डर सीजी 15 डीजेड 6108 जप्त किया गया, आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में धारा 238 BNSS जोड़ी गई गई।

आरोपीगण (01) रोशन राम चेरवा पिता राम सुन्दर चेरवा उम्र 24 वर्ष (02)  राज कुमार चेरवा पिता अन्नु बाबु चेरवा उम्र 26 वर्ष दोनो साकिन घुटरापारा पुराना पानीटंकी के पास थाना अम्बिकापुर* द्वारा धारा सदर का अपराध घटित कराना पाये जाने पर प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुराज राय, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा एवं अन्य पुलिस स्टाप सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *