सरगुजा समय अंबिकापुर :-
– कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए की जा रही सख्त कार्यवाही।
:- थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर एवं थाना मणीपुर द्वारा गुंडा बदमाश की कुल 05 नये फ़ाइल खोली गई, शेष 24 फाइल पर अग्रिम कार्यवाही जारी।
:- अपराधियों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार रहेगा जारी।
⏩ जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को आदतन अपराधियों व गुंडा-बदमाशों की सूची तैयार कर कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रहा है, दिशा-निर्देशों के पालन में सरगुजा पुलिस ने त्वरित व अग्रिम कार्रवाई करते हुए अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा है।
05 नये गुंडा बदमाश की फ़ाइल खुली, शेष 24 गुंडा-बदमाशों के खिलाफ फाइल खोलने की आगामी कार्यवाही जारी:- जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और लगातार अपराधों में संलिप्त रहने वाले कुल 29 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा-बदमाश की नई फाइल खोलने की कार्रवाई की जा रही है। जिसमे 05 गुंडा बदमाश की नयी फ़ाइल खोली जा चुकी है, थाना कोतवाली द्वारा 02, थाना गांधीनगर द्वारा 02 एवं थाना मणीपुर द्वारा 01 फ़ाइल की स्वीकृति कराई गई है, शेष 24 गुंडा बदमाश की नये फ़ाइल हेतु अग्रिम कार्यवाही में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा सर्वाधिक 08 प्रकरण, थाना उदयपुर द्वारा 08 प्रकरण, थाना लखनपुर द्वारा 06 प्रकरण, थाना कोतवाली द्वारा 01 प्रकरण एवं चौकी कुन्नी द्वारा 01 प्रकरण में कार्यवाही की जा रही है।
आदतन अपराधियों पर धारा 110 के तहत कड़ा प्रहार:-
अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 (प्रतिबंधात्मक कार्रवाई) के अंतर्गत कुल 39 प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए गए हैं। थाना कोतवाली द्वारा सार्वधिक 18 प्रकरण, थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा 16 प्रकरण, थाना मणीपुर द्वारा 03 प्रकरण, चौकी रघुनाथपुर द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में भी अपराधियों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
