• Fri. Oct 18th, 2024

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 : आज दशहरा का पर्व, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 :  राष्ट्रीय मिति आश्विन 20, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्सानी-08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।श्रावण नक्षत्र अगले दनि तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार 
महानवमी (बलिदान एवं होम हेतु) विजयादशमी (दशहरा), नवरात्र समाप्त, अपराजिता-पूजन, शमी पूजा, आयुध (शस्त्र) पूजन, श्रीमोल्लंघन, सरस्वती विर्सजन।

सूर्योदय का समय 12 अक्टूबर 2024 :
 सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : 
आज दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करें।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z