27/05/2026
6-860x430 (1)

सरगुजा समय छत्तीसगढ़ :- छत्तीसगढ़ में आज रविवार का दिन काफी अहम रहने वाला है. आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक होगी, जिसमें नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समेत कई मुद्दों में अहम् फैसले लिए जायेंगे.

लागातार चुनावी माहौल एवं विपक्ष के द्वारा सत्तासिन पार्टी पर निकाय एवं पंचायत चुनाव कों लेट से करवाने का आरोप लगाया जा रहा था जिसकों लेकर भाजपा की सरकार पर चुनावी सरदर्दी जम कर हो रही थी जिसकों देखते हुए मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने पहले बयान में बताया की निकाय एवं पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे उसके बाद कुछ ही दिनों पुनः जारी बयान में निकाय चुनाव EVM से करवाने की बात सामने आई जिसकी पूरी तैयारी हैदराबाद के इंजिनियरों की टीम के द्वारा जाँच कर पूर्ण कर ली गई हैं।

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की कड़ी में लागातार हो रहे विलम्ब के पश्चात अब निकाय एवं पंचायत चुनाव का समय नजदीक आ गया हैं जिसकों देखते हुए यह आकलन किया जा रहा हैं की आज मंत्री मण्डल की बैठक के बाद आज शाम या कल 20 जनवरी कों छत्तीसगढ़ अचार सहिता लगाई जा सकती हैं जिसके साथ ही चुनावी बिगुल का आगाज हो जायेगा।

हालांकि अब चुनावी कार्यक्रम में अत्यंत कम समय बचा हैं जिसकों देखते हुए आनन फानन में अब चुनाव करवाने की मज़बूरी चुनाव आयोग के पास रहेगी क्योंकि किसी भी स्थिति में 26 फ़रवरी तक सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया करके परिणाम घोषित करना होगा क्योंकि मार्च के पहले तारीख से ही दसवीं, बारहवी का परीक्षा प्रारम्भ हो जायेगा.

चुनावी कार्यक्रमों में समय का अभाव होने के कारण चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्यासियों के सामने सबसे बड़ी समस्या चुनाव प्रचार करने की आ सकती हैं जिसके लिए सभी पार्टियों कों अपने प्रत्यासियों की घोषणा जल्द से जल्द करने की जरुरत होंगी जिसके बाद उक्त प्रत्यासी चुनावी मैदान में उतर कर विजई होने के ओर अग्रसर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *