24/05/2026
6-860x430 (1)

सरगुजा समय छत्तीसगढ़ :- आप सभी ने एक कहावत सुनी होंगी की चट मंगनी पट विवाह उसी तर्ज पर अब चुनाव आयोग चुनाव करवाने जा रही हैं। बता दे की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव के लिए तारिखों की घोषणा कर दी गई। नगरीय निकायों के लिए मतगणना की तिथी 11 फरवरी तय की गई है। नगरीय निकायों के चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगी, 28 जनवरी तक नामांकन होगा, 29 को नामांकन की जांच व 31 तक नाम वापसी होगी। 11 फरवरी को मतदान के बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी।


वहीं पंचायत चुनावों को तीन चरणों में कराया जाएगा। जो 17, 20 व 23 फरवरी को होगा। इसके लिए नामांकन 27 जनवरी से प्रारंभ होगा। 3 फरवरी तक नामांकन के बाद 4 को जांच होगी तथा 6 फरवरी तक नाम वापस हो सकेगा। इसके बाद 17, 20 व 23 फरवरी को मतदान होगा। पंच व सरपंच लिए मतगणना मतदान के दिन ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *