सरगुजा समय अंबिकापुर – सरगुजा समय लगातार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ अपने समाचार पोर्टल में उठाया जाता है जिससे कि सरगुजा जो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहां की मासूम जनता को लगातार ठगने का कार्य विजय ट्रेडिंग जैसे दुकानदारों के द्वारा किया जाता है।
विजय ट्रेडिंग जैसे दुकानदार नियम विरुद्ध तरीके से दुकान संचालित करने एवं मासूम ग्रामीण किसानों को ठगते हुए अवैध कमाई से अपना साम्राज्य स्थापित कर लेते है ।

ठगी एवं ग्रामीण किसानों को अपने अवैध कमाई का एकमात्र जरिया बनाते हुए अपना दबदबा बनाते हुए उन्हीं मासूम किसानों ग्रामीणों पर शासन करना बड़ा आसान साबित होता है । इस तरह के कारनामों में कृषि विभाग के कुछ आला अफसर बड़े आराम से दलाली करते है और कार्यवाही के नाम पर सिर्फ कागजों में खेल खेलते है और अपने षडयंत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर को भी गुमराह करने का प्रयास करते है ऐसे दलाली पूर्वक कार्य करने वाले दुकानदारों को बचाने का प्रयास करने में एड़ी चोटी का दम कृषि विभाग के कुछ अफसर लगा रहे है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सरगुजा समय ने अपनी खबर को प्राथमिकता के साथ रखते हुए विजय ट्रेडिंग कंपनी जो कि खरसिया रोड अंबिकापुर में संचालित है के विरुद्ध खबर छापा था जो खबर इस प्रकार थी ..
उप संचालक कृषि पीताम्बर सिंह दीवान और उर्वरक निरीक्षक की व्यापरियों से जम कर चल रही साठ गाँठ,दुकानदार जम कर कर रहे खाद की कालाबाजारी…*
*https://surgujasamay.com/deputy-director-of-agriculture-pitambar-singh-dewan-and-fertilizer-inspector-are-busy-in-black-marketing-of-fertilizers/*

https://surgujasamay.com/deputy-director-of-agriculture-pitambar-singh-dewan-and-fertilizer-inspector-are-busy-in-black-marketing-of-fertilizers/*
मिली जानकारी के अनुसार विजय ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अपने दुकानदारी में कालाबाजारी करने वाले हरकत से बाज नहीं आ रहे थे जिसके वजह से उक्त दुकान को कृषि विभाग के द्वारा जांच किया गया जिसमें पाया गया कि विजय ट्रेडिंग कंपनी जो कि खरसिया रोड अंबिकापुर में संचालित है के ऊपर लगभग 80-90 मासूम ग्रामीण किसानों के नाम से फर्जीवाड़ा करते हुए एक एक किसानों के नाम से 50 बोरा यूरिया खाद को अवैध रूप से चढ़ा दिया जिसके बाद विभाग ने उक्त दुकानदार को इस मामले में अवैध शालिप्ता पाई गई जिसके बाद उक्त दुकान विजय ट्रेडिंग को सिल करने एवं राजसात करने के लिए आदेश हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त दुकानदार के द्वारा छत्तीसगढ़ के यूरिया खाद को बड़े आसानी से झारखंड तक भेजवाने का दम रखते हुए जमकर यूरिया के कालाबाजारी से पैसा उगाही किया। कई बार छत्तीसगढ़ के मासूम ग्रामीण किसान यूरिया खाद की किल्लत से जूझते रहते दिखे हैं उसके बाद भी विजय ट्रेडिंग कंपनी बड़े आराम से अपने दुकान की यूरिया को झारखंड तक पहुंचाने में कामयाब हुआ है।

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय ट्रेडिंग कंपनी खरसिया रोड अंबिकापुर के तमाम करतूतों पर पानी फेरने एवं कार्यवाही के दलदल से बचाने का जिम्मा कृषि विभाग के एक आला अफसर ने स्वयं ले डाला जिसके बाद से ही उक्त दुकानदार पर होने वाली राजसात की कार्यवाही अभी तक नहीं हो पाई है।
विशेष सूत्रों से मिली जानकारीवके अनुसार कृषि विभाग के एक आला अफसर उक्त दुकानदार के ऊपर राजसात की कार्यवाही होने से बचाने के लिए लगभग 10 से 12 लाख रुपए प्राप्त किए है उसके बाद से ही उक्त अफसर के द्वारा दुकानदार पर राजसात की कार्यवाही करने के जगह फाइल लेकर पहले सरगुजा तत्कालीन कलेक्टर विलास भोस्कर के पास दौड़ रहे थे जिसके बाद तत्कालीन कलेक्टर ने भी कार्यवाही करने के लिए कहा था परन्तु उनका तबादला हो गया ।

मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन कलेक्टर विलास भोस्कर के तबादला होने के बाद दलाली पूर्वक कार्य करने वाले कृषि विभाग के एक आला अफसर को उम्मीद की एक किरण दिखी होगी कि वर्तमान सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के पास भी उक्त फाइल को लेकर इस उम्मीद से गया कि शायद कलेक्टर साहब कार्यवाही करने के लिए मना कर दे परन्तु वर्तमान सरगुजा कलेक्टर ने भी कार्यवाही करने एवं राजसात की कार्यवाही करने को कह दिया मतलब कृषि विभाग के आला अफसर की दाल नहीं गली ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब अंत में जाकर एक टीम का गठन किया गया जिसमें विजय ट्रेडिंग कंपनी के ऊपर कार्यवाही एवं राजसात की कार्यवाही करने का दामोदार है। परन्तु अब होने वाली राजसात की कार्यवाही में कितना दम है और विजय ट्रेडिंग के पक्ष में यह कार्यवाही कितना लाभकारी है आपको अगले खबर में बताएंगे।

