सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा की जनता बड़ी ही मासूम हैं यह यहाँ के हर दल के नेता बखूबी जानते हैं और इसका अच्छा फायदा अपने राजनीतिक लाभ के लिए समय समय पर उठाते रहते हैं जिसका उदाहरण हम हर पल देखते आ रहे हैं.
सरगुजा संभाग के दुर्दशा इतनी बत्तर स्तर में हो गई हैं की यहाँ के नौटंकी बाज नेता आम नागरिकों की समस्या से निजात दिलाने में असफल एवं लाचार नजर आ रहे हैं यह तमाम नेता सिर्फ मासूम जनता कों गुमराह कर भ्रमित कर रहे हैं और अपना राजनीतिक रोटी बड़े आसानी से सेक रहे हैं.
देखिये वीडियों अच्छी पीच सड़क में कुर्सी लगा किया धरना प्रदर्शन
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं इस तरह के कारनामें वाले कार्यक्रम यहाँ के नौटंकी बाज नेता ही कर रहे हैं कल के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ अन्य कांग्रेसियों ने चक्का जाम कर सड़क बनाने के लिए PMGSY के अधिकारीयों कों घटिया सड़क की स्थिति में फटकार लगाई और सड़क कों जल्द से जल्द बनाने की बात कही यह रही कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बात परन्तु यही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं उनके अन्य साथी एवं कांग्रेसीयों कों शहर की हर सड़क की हाल खस्ता हालात में हैं वह नहीं दिख रही जबकि नगरनिगम में महापौर की कांग्रेस पार्टी का ही हैं लेकिन इनकी लाचारी इस कदर हैं की नगर निगम के अंदर की सड़क तक नहीं बनवा पा रहे और आम जनता कों गुमराह कर रहे हैं.
इसी क्रम में आपको बता दें की शहर का एम जी रोड़ सड़क जहाँ इन महानुभावों के कुर्सी का एक पाया भी अच्छे से खड़ा ना हो पाए उस सड़क कों बनवाने के लिए यह नौटंकी बाज नेता कभी चक्का जाम नहीं किया और तों और अंबिकापुर से रामानुजगंज सड़क की अगर बात करें तों उसका भी हालात एकदम बत्तर स्थिति में हैं परन्तु नेताओं कों क्या इन्हे अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए सिर्फ और सिर्फ नौटंकी बाजी करने से फुर्सत नहीं हैं परन्तु आम नागरिकों की समस्या से कुछ लेना देना नहीं हैं.

पार्टी चाहे कांग्रेस हो या भाजपा हाल फोनो पार्टियों का वहीं हैं शहर के बत्तर स्तर की हलात सरगुजा सांसद एवं विधायक से भी छुपी नहीं हैं परन्तु इन्हे फुर्सत ही नहीं हैं की शहर के खस्ताहाल सड़को से कुछ लेना देना ही हैं हैं एक महोदय सिर्फ स्कूटी चला कर अपना कालम पूरा कर लिए और रही बात विधायक की तों शहर में खुलेआम चर्चा हैं की सरगुजा विधायक की कुछ नहीं चलती यह सिर्फ नाम ही विधायक हैं इनसे जनता की समस्या का निजात मिल पाना असंभव प्रतीत होता हैं.
सरगुजा में एम जी रोड़, रामानुजगंज रोड़ नेताओं के लिए सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक पल्ला सुलझाने के लिए ही बना हैं जिस कारण यह सड़क बन नहीं ओर रही हैं और यहाँ के नौटंजी बाज नेताओं की लाचारी और निष्क्रियता अत्यंत दयनीय स्थिति में हैं जिसका उदाहरण एवं गवाह शहर की सड़को से लेकर बाहर की सड़को की घटिया स्थिति बयां कर रही हैं.
इस घटिया सड़क के साथ साथ नेताओं की लाचारी एवं सिस्टम की फेल व्यवस्था कों देखते हुए आम नागरिकों ने पूर्व में सिस्टम का श्राद्ध भी कर दिया हैं उसके बाद भी नेताओं एवं सिस्टम कों तनिक भी शर्म नहीं आ रही
सिस्टम का श्राद्ध

