• Wed. Oct 16th, 2024

पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का किया गया आयोजन

Oct 15, 2024

 पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में जिले मे पदस्थ 02 सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षकों को पदोन्नति पश्चात अग्रिम कार्यकाल हेतु दी गई शुभकामनायें।

अंबिकापुर:-  आज दिनांक 15/10/24 को पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा  योगेश पटेल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं नवल दुबे को विभाग द्वारा प्रदान की गई नई दायित्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई, साथ ही विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया, कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षकों कों अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनायें दी गई, पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार पदोन्नत उप निरीक्षक अग्रिम आदेश तक जिला सरगुजा मे ही अपनी सेवाए जारी रखेंगे।

स्टार सेरेमनी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित पटेल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, पदोन्नत उप निरीक्षकों के स्वजन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z