15/07/2026
IMG-20260713-WA0209

सरगुजा समय अंबिकापुर :-


:- नौकर, ड्राइवर एवं उसके साथियो ने ही आपस में मिलकर की थी प्रार्थी के घर में चोरी, नौकर ने अज्ञात लोगो द्वारा हाथ पैर बांधकर घर में चोरी कर लिए जाने की दी थी सूचना।


:- विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम कुल 05 लाख रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया बरामद।


मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुभाष अग्रवाल साकिन जवाहर मार्केट कॉलोनी बनारस चौक थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 12/07/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 11/07/26 को अपने दोस्तो व परिवार के साथ सतरंगा कोरबा गया था घर पर काम करने वाले युवक ईश्वर  यादव को घर पर सोने के लिये छोड कर गये थे।

सतरंगा में रात में प्रार्थी एवं परिवार दोस्त लोग रूक गये थे और उसी रात में लगभग 03.30 बजे प्रार्थी के पडोसी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि प्रार्थी के घर में काम करने वाला युवक ईश्वर यादव जो कि प्रार्थी के घर में सो रहा था बहुत घबराया हुआ पडोसी के घर के पास आया है और बता रहा है कि रात में प्रार्थी के घर में कोई व्यक्ति घुस कर ईश्वर का हांथ पैर कपडे से बांध दिया था जो किसी तरह से अपना हांथ पर खोलकर वहां से भाग कर बताने के लिये आया है। उसके बाद प्रार्थी के बोलने पर पड़ोसी प्रार्थी के घर पर जाकर देखे तो घर का पुरा लाईट व इनवर्टर बंद था लाईट जला कर देखे तो पता चला कि प्रार्थी के घर के अंदर कमरे का दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ था और अंदर आलमारी खुला हुआ था।

तब प्रार्थी वापस अपने घर अम्बिकापुर आकर देखा तो प्रार्थी के आलमारी के अंदर तिजोरी में रखे 500000/- रू०(पांच लाख रुपये) तथा शादी के समय के सोने के गहने आदि तिजोरी में नहीं थे कोई अज्ञात व्यक्ति रूपये तथा गहने चोरी करके ले गया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 437/26 धारा 331(4), 305(ए), 127 (2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का विस्तार पूर्वक कथन लेख किया गया, जो प्रार्थी बताया कि तिजोरी में रखे सोने के गहनो को प्रार्थी की पत्नी अन्यत्र स्थान पर रख दी थी, घर में चोरी होने एवं जल्दबाजी में ध्यान नहीं आने पर गहनो की भी चोरी होने की सूचना दी गई थी, सिर्फ नगदी रकम 05 लाख की चोरी हुई है, पुलिस टीम द्वारा विवेचना दौरान अज्ञात चोर का पता तलाश किया जा रहा था,  पुलिस टीम द्वारा घर में काम करने वाले युवक एवं ड्राइवर से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) ईश्वर यादव आत्मज उग्रसेन यादव उम्र 32 वर्ष साकिन कोना थाना बगीचा जिला जशपुर हाल मुकाम जवाहर मार्केट के मकान में थाना गांधीनगर (02) संदीप कुमार साहू आत्मज राज कुमार साहू उम्र 21 वर्ष साकिन महुआपारा थाना सूरजपुर हाल मुकाम फूंदुरडिहारी थाना गांधीनगर का होना बताये, आरोपियों से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर बताये कि ईश्वर यादव एवं संदीप कुमार साहू साथ साथ काम करते थे, और ड्राइवर संदीप के पहचान का अनुराग दास एवं एक अन्य युवक भी ईश्वर के रूम में आते जाते थे, इसी दौरान सभी मिलकर घर में चोरी की योजना बनाये थे, और प्रार्थी एवं परिवार के सदस्यों के बाहर जाने के मौक़े की ताक में थे, साथ ही संदीप कुमार साहू चोरी के समय अपने अन्य साथियो को साथ में लाने की बात बोला था, जो घटना दिनांक को ईश्वर यादव, संदीप कुमार साहू अपने साथी अनुराग दास एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर प्रार्थी के घर में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया, और ईश्वर यादव द्वारा अज्ञात लोगो द्वारा हाथ पैर बांधकर घर में चोरी कर लिए जाने की झूठी सूचना प्रदान की गई थी।

आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी अनुराग दास को पकड़कर पूछताछ किया गया, जो एक विधि से संघर्षरत बालक एवं (04) अनुराग दास आत्मज तिलक दास उम्र 19 वर्ष साकिन कुंवरपुर थाना लखनपुर  का होना बताये, आरोपी संदीप कुमार साहू बताया कि आरोपी अनुराग दास एवं विधि से संघर्षरत बालक नगद रकम को होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी/15/ईबी/0739 से डाईट के पीछे बॉउंड्री वाल के पास जाकर छुपाना बताया गया था, जिसे विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी अनुराग दास के निशानदेही पर छुपाकर रखा झोला से कुल 05 लाख रूपये नगद बरामद कर जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपी अनुराग दास के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी/15/ईबी/0739 जप्त किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है, एवं शेष बालिग़ आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे , साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, जयदीप सिंह, विकास सिन्हा, आरक्षक विकाश मिश्रा मनीष सिंह, सुल्तान अहमद, विकास सिंह, राहुल सिंह, राहुल गुप्ता, रमन मण्डल राहुल सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *