16/07/2026
IMG-20260716-WA0471

सरगुजा समय अंबिकापुर :- 

 

:- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा अनवेदको के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा माननीय न्यायालय किया गया पेश।

:- आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

 

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15/07/26 को थाना लखनपुर पुलिस टीम ग्राम पुहपुटरा चिलबील कटकोना तरफ रवाना हुई थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पुहपुटरा के कुछ व्यक्ति चोरी का तिरपाल, डीजल एवं बैटरी छुपा कर रखे है, जिसकी तस्दीक कर ग्राम पुहपुटरा के अनावेदको से पूछताछ किया गया जो अनावेदको द्वारा अपना नाम (01)अरविन्द पैकरा पिता तुलेश्वर पैकरा उम्र 23 वर्ष (02) फेकू राम पिता स्व सुखदेव उम्र 40 वर्ष (03)जितेन्द्र कुमार पिता सहोदर राम उम्र 24 वर्ष (04) सरजू रजक पिता सुकुल रजक उम्र 24 वर्ष (05) बुधन राजवाड़े पिता मुन्ना राम उम्र 25 वर्ष (06) मनोज राजवाड़े पिता रामनाथ राजवाड़े उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम पुहपुटरा थाना लखनपुर जिला सरगुजा का होना बताये, अनावेदको के कब्जे से चोरी का 07 नग तिरपाल,50 लीटर डीजल एवं 01 नग बैटरी जप्त किया गया, अनावेदको को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दे कर तिरपाल, डीजल एवं बैटरी रखनें के सबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई, जो किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये, अनावेदको का यह कृत्य धारा 35 (3) (इ) 303 (2) बी. एन. एस. का होना पाये जानें से अनावेदको को धारा 35 (3) BNSS नोटिश दे कर उक्त प्रकरण के विवेचना में सहयोग प्रदान करने पर चेक लिस्ट भर कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया है एवं अनावेदको के विरुद्ध पृथक से धारा 170/126 , 135(3) बी. एन. एस. एस. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कर तहसीलदार लखनपुर के समक्ष पेश किया गया है।

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना लखनपुर से प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार,सहायक उप निरीक्षक परशु पैकरा, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, अजय पाण्डेय, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, सुरेश गुप्ता, कुश सोनी, रामकुमार यादव सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *