25/05/2026
47

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा ने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पर्चा भरा है। दोनों प्रत्याशियों का जब आमना-सामना हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा से विधायक प्रत्याशी सुनील सोनी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बीजेपी की ओर से सुनील सोनी के नामांकन के दौरान सांसद और दक्षिण विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे।

सुनील सोनी ने नामांकन के बाद कहा, “आज शुभ मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया है, और मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा।” इस दौरान बीजेपी के कई प्रमुख नेता, जिनमें ललित जैसिंघ भी शामिल थे, समर्थन देने पहुंचे।

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है, जिन्होंने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। गौरतलब है कि पार्टी द्वारा आकाश शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से कांग्रेस के दूसरे दावेदार जैसे प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, और कन्हैया अग्रवाल, इस निर्णय से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से दूरी बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *