05/08/2026
IMG-20260805-WA0322

सरगुजा समय अंबिकापुर :- दिनांक 14.07.2026 को ग्राम गौरीपुर निवासी मटुकधारी यादव ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.07.2026 को रात्रि करीब 10 बजे ग्राम कंचनपुर का रविन्द्र रजक पेट्रोल पंप से उधारी लिया पेट्रोल का पैसा लेने आया था जिसे प्रार्थी अपने दुकान में अण्डा खिला रहा था उसी दौरान लक्ष्मण, संदीप, जमुना व कमलेश तैयारी के साथ लाठी डण्डा लेकर जान से मारने की नियत से दुकान के पास आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर यहां पर भीड़ लगा कर हल्ला कर रहे हो कहकर लाठी डण्डा से रविन्द्र रजक को मारपीट करते हुए प्राण घातक हमला किए जिसे उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।

थाना प्रेमनगर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी लक्ष्मण यादव पिता स्व. रामऔतार यादव उम्र 40 वर्ष, संदीप यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 24 वर्ष, जमुना प्रसाद यादव पिता स्व. रामऔतार यादव उम्र 55 वर्ष व कमलेश यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम गौरीपुर यादवपारा, थाना प्रेमनगर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर लाठी जप्त कर चारों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्यवाही में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक प्रमोद लकड़ा, आरक्षक दीपक यादव, बृजेश काशी व हरिशचंद दास सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *