17/05/2026
1001181008.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर –

:- आरोपियों से 35 हजार रुपये नगद, सोना खरीददार आरोपी से गलाया हुआ सोना एवं बचा सोना एवं अन्य जेवर कुल मशरुका लगभग 03 लाख रुपये किया गया बरामद।


:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त छड़ किया गया जप्त।


:- चोरी के मामलो के पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार कि प्रार्थिया ज्योति गोस्वामी साकिन खितौली बरही थाना बरही जिला कटनी मध्यप्रदेश हाल मुकाम नावापारा थाना गाँधीनगर की थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया दिनांक 25/12/25 को वृंदावन गयी हुई थी कि दिनांक 02/01/26 को रूम मालिक द्वारा प्रार्थिया को फोन कर बताया गया की प्रार्थिया के किराये के घर में चोरी हुआ है।

प्रार्थिया घर वापस आकर देखी कि प्रार्थिया का गहना चांदी का पायल 1 जोडी, चांदी का करधन 1 नग, चांदी का छल्ला 1 नग, चांदी का कटोरी 1 नग, सिन्दूर का डब्बा 1 नग, लाकेट गले का 02 चादी का, चांदी का बिछिया 1 जोडी, छोटा चम्मच 1 नग, सोने का टाप्स 1 जोडी, सोने का नथ 1 पीस, सोने का हार 1 नग, सोने का फुल्ली 2 पीस कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 03/26 धारा 331(4), 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया हैं।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का कथन लिया गया हैं।

जिसमे पतासाजी के दौरान संदेही शिवम रवि से पुछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम में उक्त मकान से सोना चांदी का गहना चोरी करना बताया गया, जिसमें से सोने का हार को आरोपी अपने साथी राजपुत, हैप्पी,  विलसन एवं अन्य विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर दिनांक 02/01/26 को जोड़ा पीपल के पास अंकित अलंकार ज्वेलर्स में जाकर अंकित सोनी को बेच दिया था।

जिसका पैसा नहीं दिया था थोडी देर बाद देने को कहा तब शिवम व उसके साथी घर वापस आ गये। बाद मे शिवम रवि गहना खरीददार अंकित सोनी को फोन किया तब वह नवापारा चर्च ग्राउंड में पैसा देने के लिए बुलाया तब आरोपी अपने साथी विलसन, हैप्पी एवं अन्य विधि से संघर्षरत बालक के साथ नावापारा ग्राउंड चर्च के पास पहुंचा तब अंकित सोनी वहाँ खड़ा था जो आरोपियों को 50,000 रूपये दिया, प्रकरण के आरोपी (01) शिवम रवि पिता गुप्तेश्वर रवि उम्र 20 वर्ष साकिन नावापारा गोधनपुर रोड थाना गॉधीनगर  के मेमोरंडम एवं निशानदेही पर मामले मे शामिल 01 विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य शामिल आरोपी (03) विलसन मिंज पिता संजय मिंज उम्र 19 वर्ष साकिन नावापारा गोधनपुर रोड थाना गॉधीनगर (04) अंकित सोनी पिता कृष्णा सोनी उम्र 31 वर्ष सा० नावापारा गोधनपुर थाना गांधीनगर को प्रकरण मे गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित किया जाना स्वीकार किये है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी शिवम् रवि से सोना चाँदी के गहने व 35000 रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त छड को जप्त किया गया है, एवं खरीददार अंकित सोनी से हार के कुछ हिस्से को गला देने के कारण गला हुआ सोना व हार का बचा हिस्सा को जप्त किया गया, आरोपियों से शत प्रतिशत चोरी का मशरुका एवं 35 हजार रुपये खरीददार से प्रापत नगद रकम भी जप्त किया गया है, प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 238, 317(2), 112, 3(5) बी.एन.एस. जोड़ा गया है।

आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, प्रकरण में शामिल विधि से संर्घषत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह सोनवानी, आरक्षक रमन मंडल,  राहुल सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *