18/05/2026
IMG-20260424-WA0200

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से शराब मेडॉफ व्हीस्की 48 नग, गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग लगभग 95 लीटर कुल कीमत 65280/-रूपये किया गया जप्त।
:- अवैध शराब तस्करी में प्रयोग रेनॉल्ड किगर कार वाहन क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 7455 को भी किया गया जप्त।

एसएसपी राजेश अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरूद्व लगातार कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में थाना सीतापुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब तस्करी करने के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, जिसके विरूद्व थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 23.04.2026 को थाना सीतापुर से सहायक उपनिरीक्षक अरूण दुबे हमराह स्टॉफ आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा के साथ शासकीय वाहन में रात्रि गस्त/पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुए थे। इसी दौरान जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि रेनॉल्ड किगर कार वाहन क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 7455 का चालक अपने कार में अवैध अंगेजी शराब परिवहन कर रहा है।

इस सूचना को राह चलते गवाहों को विधिवत् रूप से अवगत कराकर एनएच 43 प्रतापगढ़ सड़कपारा मुख्य मार्ग में घेराबंदी किया गया, और सीतापुर तरफ से आ रहे रेनॉल्ड किगर कार वाहन क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 7455 को रोककर वाहन चालक से पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा अपना नाम सूरज गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता, उम्र 34 वर्ष निवासी लुण्ड्रा सरगुजा का होना बताया, उक्त कार को स्वयं का होना बताया। मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष रेनॉल्ड किगर कार वाहन क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 7455 की तलाशी ली गई, जो कार में ड्राईवर सीट के पीछे पुट्ठे के कॉर्टून में व कार के डिक्की में शराब मेडॉफ व्हीस्की 48 नग, गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग रखा पाया गया।

जिसे बरामद कर अंगेजी शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में सूरज गुप्ता से विधिवत् रूप से पूछताछ कर वैध दस्तावेज चाहा गया, जिसके द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से शराब मेडॉफ व्हीस्की 48 नग, गोवा स्पेशल व्हीस्की 480 नग लगभग 95 लीटर कुल कीमत 65280/-रूपये किया गया जप्त किया गया, तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयोग रेनॉल्ड किगर कार वाहन क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 7455 को भी किया गया जप्त किया गया है। आरोपी सूरज गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता, उम्र 34 वर्ष निवासी लुण्ड्रा सरगुजा के विरूद्व थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही/गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, सउनि अरूण दुबे, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक प्रसाद, अतुल शर्मा, मनोहर कुमार इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *