सरगुजा समय अंबिकापुर :- आज पूरा भारत देश 77 गणतंत्र दिवस के अवसर मे देश भक्ति के रंग से सराबोर है, इसी अवसर पर आज स्वास्थ्य सेवाएं के सयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला नें ध्वजरोहण करते हुए इस देशभक्ति के रंग मे डूबते दिखें।


ध्वजरोहण के इस शुभअवसर पर शासकीय जी एन एम नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्य श्रीमती शांता सिंह, मांडवी तिवारी सिस्टर ट्यूटर तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ मौजूद थे जिसमे स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी एस मार्को, एनएचएम के नोडल डॉ. शैलेंद्र गुप्ता नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी के सिन्हा एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ मौजूद थे।

जिसमे स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ इस 77 गणतंत्र दिवस के अवसर को देशभक्ति के त्यौहार के रंग मे सराबोर होते हुए दिखें एवं इस गणतंत्र दिवस के त्यौहार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जहाँ पूरा देश आज देशभक्ति रस से सराबोर है वही सरगुजा संभागीय सयुंक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जेडी डॉ अनिल कुमार शुक्ला नें समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें संदेश भी दिया।

