15/05/2026
WhatsApp Image 2024-12-06 at 15.40.32_7d09c29d

बलरामपुर रामानुजगंज :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06/12/2024 की दरम्यानी रात में थाना प्रभारी पस्ता उप निरीक्षक विमलेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिला की आरा, राजपुर के रास्ते एक पिकप वाहन में मवेशी तस्कर वाहन मे मवेशी लोड कर झारखंड बुचड़खाना लेकर जा रहे हैं सूचना पर थाना प्रभारी पस्ता द्वारा ग्राम पस्ता के पास रोड में घेराबंदी किया गया। मवेशी लोड एक पिकप वाहन jh03 AJ 9413 राजपुर की ओर से आते दिखा जो सड़क में पुलिस व ग्रामीण को देखकर जंगल की ओर पिकप लेकर भागने लगा जिसका पीछा करने पर चालक जंगल में वाहन खड़ा कर अंधेरे व घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। थाना प्रभारी पस्ता द्वारा पिकप मय 6 रास भैंस भैंसा मवेशी जप्त किया गया है मवेशियों के कुल कीमत 1,20,000 रुपए है प्रकरण में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अंतर्गत धारा 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम एवं धारा 4,6,10 कृषक पशु परीक्षण अधिनियम पंजीबद कर आरोपीगण की पतासजी की जा  रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *